Categories: Uncategorized

सड़क बनाने को लेकर सौपा ज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य नही शुरू हुआ तो होगा सर्वदलीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर शर्मा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को ग्राम पंचायत टेकुआ से देवरिया मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत पक्का बनाने को लेकर जिला पंचायत सदस्य कामरेड कलेक्टर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।
इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने ग्रामीणों व
कार्यकर्ताओं संग ज्ञापन के माध्यम से बताया कि टेकुआ मार्ग एकदम जर्जर हो चुका है, और प्रशासन द्वारा इसका निविदा भी हो चुका है। फिर भी आजतक इस पर कार्य शुरू नही हुआ। इसी क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि इस विषय पर अनेकों बार शासन व प्रशासन को पत्र के माध्यम से बताया गया है, लेकिन इस जर्जर सड़क पर कोई कार्य नही हुआ। अगर जल्द ही इसपर कार्य नही शुरू हुआ तो समस्त ग्रामवासी धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे।
कॉमरेड कलेक्टर शर्मा ने कहा कि अगर टेकुआ जर्जर मार्ग को जल्द पक्की सड़क में तब्दील नही किया गया तो सर्वदलीय धरना प्रदर्शन होगा।इस दौरान विजय शंकर सिंह कौशिक,विजेंद्र सिंह, एडवोकेट रणजीत मिश्र,हरिकिशन पासवान, हरेंद्र मल्ल,सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया के विभिन्न ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती शिविर 15 अप्रैल से शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

1 minute ago

सड़क निर्माण को लेकर विवाद, युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का किया प्रयास

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के नगरा मोड़ पर प्रस्तावित सड़क निर्माण…

5 minutes ago

बहदुरा में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, सब-कुछ जलकर हुआ राख

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के बहदुरा के बघौता गांव में शार्ट सर्किट से…

1 hour ago

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: कुशीनगर में नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव और योजनाओं की जमीनी समीक्षा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शनिवार को कुशीनगर जनपद…

2 hours ago

मंज़िल और गन्तव्य

जीवन में प्रतिपल धैर्य रखकर अपनाकर्तव्य पालन निरंतर करना होगा,क्योंकि उचित समय आने पर हीकिसी…

2 hours ago

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का निधन पुलिस विभाग में शोक

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुवायां कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का अचानक निधन हो जाने…

2 hours ago