बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय पर हो रहे हमले व अत्याचार तथा मन्दिरों को तोड़े जाने के विरोध में थाना नवाबगंज परिक्षेत्र के समाजसेवी व विभिन्न हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया तथा जन आक्रोश रैली में समाजसेवी, बजरंगदल , विश्व हिन्दू परिषद से लेकर अन्य संगठन के लोग शामिल रहे। बड़ी संख्या में आम लोगों ने जन आक्रोश रैली में भाग लेकर जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत हुई बस अड्डा, हज्जिन मस्जिद चौराहा, थाना रोड,चौक घंटाघर, छावनी चौराहा, बक्शी गांव रोड से अपने गंतव्य स्थान पर वापस पहुंचे वहीं रैली में बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ सरकार से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी को ज्ञापन सौंपा और बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार जाने के बाद से लगातार हिंदु समुदाय पर हो रहे हमले कड़ी निंदा किया जहां मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, बीते दिनों में इस्कॉन मंदिर के सदस्य पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया वहीं लगातार हिन्दुओं पर हो रहे हमले के विरोध में नवाबगंज क्षेत्र के हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके खिलाफ रविवार को जन आक्रोश रैली निकाली गई और रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा सभी ने सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की इस दौरान जन आक्रोश रैली को लेकर पुलिस काफी सतर्क रही तथा पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम रैली की ड्रोन से निगरानी की गई। जन आक्रोश रैली की सुरक्षा के लिये कई थानों की पुलिस,व पीएसी के जवान चौक चौराहों पर तैनात रहे व रैली के साथ भी बड़ी तादाद में सुरक्षा कर्मी साथ साथ रहे। रैली की ड्रोन से निगरानी की गई और रैली पूरी तरह शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे कहीं से कोई अराजकता न फैले,इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव ,कई थानों की फोर्स मौजूद रहीं। रैली का नेतृत्व समाजसेवी मनीष पांडेय ने किया इस दौरान अरूण राव, आशीष त्रिपाठी, अनूप मिश्रा , पप्पू वर्मा,दाता राम वर्मा, रमेश कुमार, अनुज पांडेय, अनिल सोनी,आदि बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

2 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

2 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

2 hours ago

होली और ईद से पहले कुशीनगर में प्रशासन सख्त, बॉर्डर एरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…

2 hours ago

पत्नी की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, फरार पति गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…

4 hours ago

बलिया में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध और खोया के नमूने जांच को भेजे

त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…

4 hours ago