जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा अधीक्षण अभियन्ता को दिया गया ज्ञापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन (उत्तर प्रदेश) शाखा देवरिया द्वारा पूर्वांचल कार्यकारिणी के निर्देश पर गुरुवार के शाम को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल देवरिया को लाइन अनुरक्षण के कार्यों के हेतू सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिया गया। क्योंकि उच्च विद्युत प्रबंधन द्वारा 14 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक अनुरक्षण माह चलने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके तहत ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस, जर्जर लाइन तारों व क्षतिग्रस्त खंभों का बदलने, अर्थिंग सही किया जाना, ब्रेकर का मरम्मत इत्यादिक कार्यों को किए जाने हेतु निर्देशित है परंतु धरातल पर अभी तक उक्त योजना को सफल बनाने हेतु आवश्यक सामग्री जैसे तार,पोल,ट्रांसफॉर्मर ऑयल, लग,केबल,स्टड, फ्यूज वायर व फ्यूज सेट,अर्थ रोड,स्टे,z क्लैम्प इत्यादि अभी तक राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा देवरिया के अवर अभियंताओ तथा सहायक अभियंताओ को उपलब्ध नहीं कराया गया है जिसके कारण उक्त योजना की प्रगति पर प्रभाव पड़ रहा है तथा अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिसके कारण राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल कार्यकारिणी के निर्देश पर जनपद शाखा देवरिया द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल देवरिया महोदय को ज्ञापन देकर सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निवेदन किया गया साथ ही बिना समुचित सामग्री व संसाधन उपलब्ध कराए यदि किसी भी अवर अभियंता या प्रोन्नत सहायक अभियंता के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है तो संगठन शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने हेतु बाध्य होगा, जिससे उत्पन्न किसी भी औद्योगिक अशांति के लिए पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में जनपद के समस्त अवर अभियंता तथा प्रोन्नत सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

3 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

8 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

8 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago