सदस्य,उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने की महिला जनसुनवाई

महिला उत्पीड़न की घटना/प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जाय

 बलिया(राष्ट्र की परम्परा) 
सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुनीता श्रीवास्तव ने गेस्ट हाउस लोनिवि कुंवर सिंह चौराहा में महिला जनसुनवाई की। सदस्य ने जनसुनवाई के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशानुरूप उ0प्र0 राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटना/प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारी/थाना प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरण की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी स्तर पर लापवाही न बरती जाय। महिला जनसुनवाई में कुल 10 पीड़ित महिलाओं ने सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया जनसुनवाई में अधितर मामले दहेज, भूमि विवाद तथा घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थी।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago