जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 26 फरवरी को आयोजित होगा मेगा शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।दिव्यांगजनोंं को लाभान्वित करने हेतु जनपद में 26 फरवरी को आयोजित होगा मेगा शिविर का आयोजन।
जिला दिव्यांगजन साशक्तिकरण विभाग और एलिम्को द्वारा संयुक्त रूप से लाभार्थी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा 1108 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल और कृत्रिम अंग सहित लगभग 2000 सहायक उपकरण वितरित किए जायेंगे।
उक्त जानकारी जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के
निर्देश में मेगा शिविर का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 29 फरवरी तक किया जाएगा, जिसमे कुल 1892 लाभार्थियों को 3752 सहायक उपकरण और कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। इन उपकरणों की कुल कीमत 02 करोड़ 70 लाख रुपए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की बाधाओं से पीड़ित दिव्यांगो को 706 ट्राई साइकिल, 236 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 294 व्हीलचेयर, 1100 बैसाखी, 474 छड़ी, 14 रोलेटर, 63 एडीएल किट फोन सहित, 5 ब्रेल किट, 114 सुगम्य केन, 02 स्मार्टफोन, 287 कान की मशीन और 457 कैलीपर एवं कृत्रिम अंग का वितरण शिविर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन पूर्व में ही एडीप शिविर के माध्यम से किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि
26फरवरी को आयोजित होना वाला शिविर ऐतिहासिक है। जनपद में अबतक एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभार्थियों को लाभान्वित नही किया गया है। इसके अलावा 26 फरवरी को पूरे देश में कुल 41 एलिम्को शिविर आयोजित हो रहें, जिनमे नासिक में आयोजित होने वाले शिविर के बाद लाभार्थियों की संख्या की दृष्टि से जनपद महराजगंज दूसरे स्थान पर है, जबकि उपकरणों की संख्या की दृष्टि से जनपद प्रथम स्थान पर है और यहां पर सर्वाधिक सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

7 minutes ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

13 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago