कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारी के संदर्भ में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारियों को चुनाव संबंधित सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।
इस संदर्भ में बाहर के मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी को ठीक किया जाए। उन्होंने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान/ मतगणना कार्मिकों की तैनाती हेतु ऑनलाइन डाटा फीड किए जाने के संबंध में जल्द डाटा फीड किए जाने के निर्देश दिए। दावा और आपत्तियों के सापेक्ष निस्तारण आदि की स्थिति जानी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा भी मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…