कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक बैठक आहूत की गई।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में एयरक्राफ्ट की संख्या बढ़ाने, उड़ान के समय, उड़ानों की नियमितता तथा कुशीनगर से अन्य एयरक्राफ्ट कंपनी की उड़ानों को शुरू करने संबंधी वार्ता की गई।
जिलाधिकारी द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नरेंद्र रे से वार्ता के क्रम में कुशीनगर से, अन्य एयरक्राफ्ट कंपनी की संख्या को बढ़ाने हेतु कहा गया जिससे कि कुशीनगर व पड़ोसी राज्य के यात्री भी इसका लाभ उठा सके, जिससे कुशीनगर एयरपोर्ट की पहचान बढ़ेगी।
जिलाधिकारी द्वारा फ्लाइट के उड़ान के समय का निर्धारण भी इस प्रकार से करने को कहा गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
इस क्रम में एयरपोर्ट पर इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाए जाने की भी बात हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिस्टम को लगाए जाने में जो बाधाएं आ रही है उसे दूर किया जाए। भूमि संबंधी सभी बाधाओं को दूर करने की भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित स्पाइसजेट के प्रतिनिधि कपिल खरे को, कोलकाता व मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने तथा दिल्ली के लिए फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
खराब मौसम में उड़ान भरने हेतु आधुनिक उपकरण लगाए जाने हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा एयरपोर्ट पर अग्निशमन हेतु आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से स्पाइसजेट के साथ-साथ अन्य एयरक्राफ्ट कंपनी के भी उड़ान शुरू हो, इस हेतुक निदेशक एयरपोर्ट को अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने हेतु निर्देशित किया गया तथा इस संदर्भ में आगे भी बैठक आयोजित किए जाने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, एयरपोर्ट अथॉरिटी के सिक्योरिटी ऑफिसर राजीव श्रीवास्तव, वंदना साहू आदि मौजूद थे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…