उत्तर प्रदेश बिहार बॉर्डर सीमा पर लोकसभा चुनाव शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारी जन की बैठक

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

उत्तर प्रदेश बिहार बार्डर सीमा पर शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न कराने को लेकर उत्तर प्रदेश एवं बिहार के वरिष्ठ लेवल के अधिकारी जन की एक अति आवश्यक बैठक देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील परिसर में संपन्न हुई।

प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के उत्तर प्रदेश बिहार बॉर्डर सीमा पर स्थित भाटपार रानी तहसील परिसर में लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर उत्तर प्रदेश एवं बिहार के वरिष्ठ अधिकारी जन की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई है यह बैठक देर शाम करीब 4:45 से शुरू होकर 5:35 तक चने की खबर है। वहीं बताया जा रहा है कि इस बैठक में बिहार सरकार के पुलिस विभाग के सीनियर अफसर में डीएसपी हथुआ, डीएसपी मैरवा एवं उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के सीनियर अफसर में डिप्टी एसपी सलेमपुर, डिप्टी एसपी भाटपार रानी,थाना अध्यक्ष भटनी, थानाध्यक्ष खामपार , भाटपार, बनकटा, श्रीरामपुर , सभी उत्तर प्रदेश से जबकि बिहार के पुलिस थानाध्यक्ष में भोरे, मिरगंज विजयपुर, नौतन, मैरवा, गुठनी, जिरादेइ, सहित इन क्षेत्रों के समस्त उप जिलाधिकारी, डीएसपी उप जिलाधिकारी भाटपार रानी कार्यालय परिसर में मौजूद रहे। जो लोकसभा चुनाव को ले कर बैठक आहूत थी वहीं उत्तर प्रदेश एवं बिहार में अपराधियों तस्करों पर भी गम्भीर नजर रखी जा रही है। जो मीटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा ताकि उत्तर प्रदेश बिहार बॉर्डर सीमा पनपते नव अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगा कर अपराध को रोका जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

8 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

9 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

9 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

9 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

9 hours ago