बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मोतीपुर में ग्रामीण आजीविका मिशन की एक बैठक संपन्न हुई। जहां पर नारी संकुल संघ संगठन में पदाधिकारियों का बदलाव किया गया व नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में 16 ग्राम पंचायत के ग्राम संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन तथा समूह विस्तार पर चर्चा हुई।
संगठन के नियमानुसार पदाधिकारियों का परिवर्तन किया गया। पदाधिकारियों के चुनाव के लिए समूह की महिलाओं ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की। जिसमें कोषाध्यक्ष पद पर कान्ति देवी, सचिव उर्मिला, उपसचिव तबस्सुम को चुना गया।
बैठक में संकुल इंचार्ज खंड परियोजना प्रबंधक राम शंकर बाजपेई, रघुनाथ यादव ,ट्रिफ संस्था से मैनेजर मुरारी कुमार झा ,संदीप कुमार प्रेरक सीमा, सोनम, कोआर्डिनेटर फैज खान, दिलीप संजीत अजय सहित सैकड़ों की संख्या में आजीविका मिशन की महिलाएं व सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना सुजौली के महिला व पुरुष सिपाही मौजूद रहे ।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…
सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…
हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…
मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…