पूर्वांचल शोषित समाज अपना दल पार्टी की हुई बैठक,स्वामीप्रसाद मौर्य के बयान साथ हैं – प्रमोद निषाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल शोषित समाज अपना दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद निषाद (एडवोकेट) ने देवरिया जिले के तहसील परिसर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता में पत्रकारों के समक्ष अपनी बातें रखी,जिसमे वो रामचरित मानस के दोहे को लेकर उत्तर प्रदेश के पिछड़ो व दलितों के बड़े नेता व पूर्व की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में नजर आए,और एक कदम आगे बढ़ाते हुए रामचरित मानस के एक और दोहे जिसमे तेली समाज के बारे में गलत लिखा है उसका भी विरोध किए।इन्होने अपने वक्तव्य में कांग्रेस पार्टी का जिक्र करते हुए ये कहा की कांग्रेस ने देश पर लंबे समय तक शासन किया लेकिन शासन करते- करते सत्ता के लोभ में आगई, जिसके बाद जनता ने कांग्रेस का पतन कर दिया। आलम ये है की आज राहुल गांधी बंडी और हाफ पैंट पहन कर घूमने के लिए मजबूर है कोई उनकी सुध लेने वाला नही है।और कांग्रेस से भी बदतर मोदी जी किए हैं आने वाले समय मे मोदी जी निर्वस्त्र होकर घूमेंगे।2024 में इनका पतन हो जाएगा।भाजपा का जिक्र करते हुए कहा की भाजपा दो तरफा राजनीति करती है, दूसरे किसी दल का नेता कुछ बोले तो उसे डंडे से पीटने का कार्य करती है। और दूसरे पार्टी से भाजपा में शामिल लोग कुछ बोल दें तो उनको गोद में बैठाती है। इन्होने आगे रामचरितमानस के दोहे पर स्वामी प्रसाद जी के वक्तव्य का समर्थन करते हुए रामचरितमानस के एक चौपाई पर लोगो को नजर डालने और रामचरितमानस में जो भी जातिगत चौपाइयां है उसको निकाल देने की बात कही।उन्होंने याद दिलाया कि बाबा साहेब अम्बेडकर जी ने संविधान में सबको समानता का।अधिकार दिया है और रामचरितमानस के ये दोहे समानता के अधिकारों के विपरीत हैं अतः इनको बदलने की जरूरत है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

3 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

3 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

4 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

4 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

4 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

4 hours ago