थाना प्रभारी निरीक्षक ने दी सख्त चेतावनी
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को थाना परिसर में त्योहारों पर डीजे को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक के अध्यक्षता में डीजे मालिको के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बताते चलें कि बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह की अध्यक्षता में कस्बे के डीजे मालिको के साथ मुहर्रम व श्रावण मेले में डीजे को लेकर थाना परिसर में आवश्यक बैठक हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आने वाले त्योहारों श्रावण व मोहर्रम में डीजे न बजाकर सिर्फ 2 साउंड का प्रयोग करेंगे। अगर डीजे बजाते हुए कोई मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगो से कोई भी व्यक्ति जबर्दस्ती डीजे बजाने के लिए कहता है तो उसके लिए आप लोग बरहज पुलिस की सहायता ले सकते है।आगे उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अपने अपने त्योहारों को शांति व सदभाव के साथ मनाएंगे। इस दौरान इंद्रजीत यादव, राहुल गौड़,गणेश ,शाहिद, सराफत अली ,रोहित, जसवंत, श्रेयांस, राजन आदि मौजूद रहे।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…