बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु जनदीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बर्ड फ्लू की रोकथाम से सम्बंधित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि बर्ड फ्लू एक विषाणु जनित रोग है। इससे मनुष्य में बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित समस्त तैयारी पूर्ण रखी जाए। विशेषत: बखिरा पक्षी विहार की निरंतर निगरानी एवं प्रवासी पक्षियों पर की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया। कहीं भी किसी प्रकार से अधिक संख्या में पक्षियों की मृत्यु होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने हेतु भी निर्देशित किया गया। बताया गया कि पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में 5 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। चिकित्सा विभाग को पर्याप्त मात्रा में मनुष्यों हेतु दवा एवं आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पशुगणना का कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्वक करने हेतु निर्देशित किया गया।
तदुपरांत जनपद में चल रही 21वीं पशुगणना के लिए निदेशालय से प्राप्त किट का गन्नाकरो में वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित पंचायती राज विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, चिकित्सा विभाग ,पुलिस विभाग, सूचना विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं समस्त पशुपालन के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago