कर्मचारी-शिक्षक संगठनों की बैठक, 24 जून के सत्याग्रह को सफल बनाने का आह्वान

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर परिसर में हुई बैठक में 24 जून को होने वाले राज्यव्यापी सत्याग्रह व भूख हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिलामंत्री विवेक सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। सत्याग्रह बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा। उन्होंने सभी संगठनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

वक्ताओं ने चेताया कि यदि सरकार मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन और व्यापक होगा। बैठक में प्रशांत स्वरूप, जितेन्द्र यादव, योगेन्द्र कुमार, शंभू शरण पांडे समेत दर्जनों शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

7 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

15 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

15 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

16 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

16 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

16 hours ago