संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के संबंध में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी द्वारा किया गया।
बैठक में जिला जज ने समस्त अधिकारियों से आवाहन किया गया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 09 सितम्बर 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तमिला करवाया जाए।
जनपद न्यायाधीश श्री वर्मा ने बताया कि आगामी 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निस्तारण हेतु आप सभी न्यायिक अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…