21 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने कियाl

जिला जज ने अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव के कारण दिनांक 13-05-2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित करके दिनांक 21-05-2023 को कर दिया है। बैठक में जिला जज ने समस्त अधिकारियों से आवाहन किया गया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 21 मई 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तमिला करवाया जाए।

जिला जज देवेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है। बैठक में न्यायिक अधिकारी राम नगीना यादव, दिनेश प्रताप सिंह, जैनुद्दीन अंसारी, कासिफ शेख, महेंद्र कुमार सिंह, मीनाक्षी सोनकर, श्वेता श्रीवास्तव, अजीत कुमार, प्रभात कुमार, मोहम्मद फराज समेत आर्बिट्रेशन के अधिवक्तागण लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

6 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

6 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

6 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

16 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

16 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

17 hours ago