देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक संख्या मे ग्रामीणों से सम्बन्धित मामलों परिवार रजिस्टर से सम्बन्धित विवाद, मनरेगा से सम्बन्धित मामलें जाॅंब कार्ड,रोजगार प्राप्ति,मजदूरी भुगतान एंव अन्य मामलों को चिन्ह्रित कर उसका निस्तारण 21 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में करावें। न्यायाधीश के द्वारा भलुवनी खंड विकास अधिकारी को गत माह के राष्ट्रीय लोक अदालत में अत्यधिक मामलों के निस्तारण हेतु उनको प्रोत्साहित किया गया I जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र के आमजनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनें मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कराने हेतु ग्राम प्रधानो, पंचायत सदस्यों, के माध्यम से जागरूक करने हेतु जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करे |
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…