उद्योग, श्रम व व्यापार बंधुओं की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई ।
उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्य वृत्ति व अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी उद्यमियों की समस्याओं से अवगत हुए व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने वैसे उद्यमी जिनके ऋण, बैंक से स्वीकृत नहीं हो पाए हैं उसके संदर्भ में यह निर्देश दिया कि उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उसे बैंक को अग्रसारित किया जाए, अग्रसारित होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी आवेदन अस्वीकृत ना हो। सभी संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने वैसे बैंकों की सूची प्रस्तुत करने को कहा जिन के स्तर से ऋण स्वीकृति के आवेदन लंबित हैं।
उद्योग बंधु की बैठक में एक जनपद एक उत्पाद योजना, की प्रगति भी जानी गयी तथा जिलाधिकारी ने उद्यमियों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होनें कहा कि ओ डी ओ पी के तहत ऋण में सरकार द्वारा 25% सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने बैठक में आए कुछ इन्वेस्टर्स से भी बातचीत की जिसमें ग्लास उद्योग,एथेनॉल प्लांट, केला के रेशा उत्पाद से संबंधित उद्यमी महत्वपूर्ण थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद कुशीनगर में उद्योग की काफी संभावनाएं हैं। उद्यमियों के लिए यहां एक सुनहरा अवसर है,उन्होंने उपायुक्त उद्योग को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा जो जनपद में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा यह ध्यान रहे कि स्थानीय उत्पाद को भी प्रोत्साहित किया जाए।
जिला श्रम बंधु की बैठक में श्रम आयुक्त विजय यादव द्वारा क्षेत्र में औद्योगिक शांति की स्थिति बताई गई, तथा सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं के तहत चल रही योजनाओं की अधिकतम प्रगति के बारे में बताया गया। जनपद में चिन्हित बंधुआ श्रम की स्थिति तथा बाल श्रमिकों की स्थिति के बारे में भी बताया गया।
राज्य कर विभाग कुशीनगर के संदर्भ में व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उसके उचित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। इस क्रम में व्यापारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने संभावित, कुशीनगर महोत्सव के लिए व्यापारी बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा की। व्यापारी बंधुओं ने अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, श्रम आयुक्त विजय यादव वाणिज्य कर विभाग से डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर व असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सुनील कुमार उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

20 seconds ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

10 minutes ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

1 hour ago

आंगनबाड़ी सहायिका चयन में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, 152 अभ्यर्थिनियां पात्

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…

1 hour ago

सीसी रोड निर्माण में लापरवाही, पांच दिनों से रास्ता बंद, राहगीर परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे…

1 hour ago

झोपड़ी पर बुलडोज़र लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?- डॉ सत्यवान सौरभ

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…

3 hours ago