डिजिटल सर्वे को लेकर रोजगार सेवकों की बैठक, सवालों के घेरे में जिम्मेदारी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले बनकटा ब्लॉक सभागार में गुरुवार को डिजिटल सर्वे से संबंधित एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सुशील कुमार तिवारी और खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम रोजगार सेवकों को शासन के आदेशानुसार गांव-गांव जाकर डिजिटल सर्वे कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार यह कार्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कराया जाना था, लेकिन अब उन्हें ही सर्वे में लगाया जा रहा है। इससे उनकी जिम्मेदारियां और खतरे दोनों बढ़ रहे हैं। कई महिला रोजगार सेवकों ने सवाल उठाया कि बरसात के इस मौसम में जब खेतों में सांप-बिच्छू निकल रहे हैं, तब वे कैसे सुरक्षित सर्वे कर पाएंगी। साथ ही, कई महिला सेवकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिससे वे लगातार सर्वे कार्य में भाग नहीं ले सकतीं।
रोजगार सेवकों ने अपनी असमर्थता जताई और कहा कि यदि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी अप्रिय घटना, दुर्घटना या सर्पदंश जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पर पत्रकारों ने भी नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी से सवाल किया। पहले दोनों अधिकारी एक-दूसरे की ओर देखते रहे, लेकिन अंततः खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने कहा कि “ईश्वर न करे ऐसी कोई घटना घटे, लेकिन यदि सर्वे के दौरान कोई हादसा होता है तो खंड विकास कार्यालय और शासन उसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे।”
बैठक के अंत में अधिकारियों ने रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा और हर समस्या पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। हालांकि रोजगार सेवकों के मन में अब भी सवाल बरकरार हैं कि आखिर उन्हें राजस्व विभाग के काम में क्यों झोंका जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी: एके शर्मा

इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, गौशाला व पोखरा सुंदरीकरण जैसी योजनाएं देंगी मऊ को नई पहचान मऊ…

7 hours ago

नशा मुक्ति की ओर युवाओं का संकल्प: जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नशा…

7 hours ago

भाजपा द्वारा आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब

सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। लौह पुरुष…

7 hours ago

एकता के सूत्र में बंधा गोरखपुर विश्वविद्यालय: सरदार पटेल जयंती पर एकता परेड एवं व्याख्यान का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की…

7 hours ago

रसूख दिखाने वाले सचिव को झुकना पड़ा डीएम के आगे, ब्लॉक में अटैच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने…

8 hours ago

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सेवा, संगठन और संस्कार पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )l विश्वहिंदू परिषद देवरिया विभाग के चार जिलों देवरिया, देवराहा बाबा,…

9 hours ago