क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक विकास कार्यों की समीक्षा के साथ नई कार्ययोजनाओ पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बघौली ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक का संपन्न हुई। जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए योजनाएं तय की गईं। बैठक की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट के मौन से की गई।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह, बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान समेत समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई और क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए छूटे हुए कार्यों की कार्य योजना बनाकर धन आवंटन हेतु प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि हमने अपने कार्यक्षेत्र में जनता की सहमति से सभी आवश्यक कार्य पूरे करने का प्रयास किया है। शेष बचे हुए कार्यों को भी समय से पहले पूरा करने की दिशा में पूरी तत्परता से प्रयास किया जाएगा। हर गांव तक विकास कार्य पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
दूसरी ओर बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

59 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago