भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आगामी 2 अक्टूबर को देवरिया जनपद में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आगमन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने उनकी रैली को सफल बनाने हेतू 06 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न ग्रामों में कार्यकर्ता बैठक/जन सम्पर्क किया जिसमें रामपुर बुजुर्ग, बनकटिया, इंगुरी सराय,प्रताप छापर गांव में जन संपर्क की गई। बैठक की अध्यक्षता अपना दल एस जिलाध्यक्ष रविकर पटेल ने की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया पार्टी से बड़ा कार्यकर्ता नहीं हो सकता है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि आपसी मतभेद को भुला पार्टी के हित/निर्देश पर आयोजित रैली को सफल बनाने में अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं का जत्था लेकर हम सभी देवरिया पहुंचे।इस बीच कार्यकर्ता रैली की सफलता के सभी रणनीतियों की तैयारियां हम अभी से समय रहते प्रारंभ कर दे। इस बिच कार्यकारिणी सदस्य कौशल सिंह ,शिव प्रसाद सिंह पूर्व प्रधान, रामाश्रय यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, हरेंद्र सिंह पटेल, राज नारायण कुशवाहा ,सुरेश सिंह पटेल ,सतीश सिंह पटेल, दुर्गेश सिंह, प्रमोद पटेल ,रामचंद्र यादव ,रघुनाथ पटेल ,श्रीभगवान सिंह, मंजूर आलम कार्यवाहक अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी ,चंद्रमा सिंह ,राजनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…