अधिकारीगण अपने विभाग से सम्बंधित अधिक से अधिक मामलों का लोक अदालत में कराये निस्तारण: जनपद न्यायाधीश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक न्यायालय सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिला जज पॉक्सो प्रथम एवं नोडल अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव-अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
बैठक में जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में अभी से मामलों को चिन्हित करना शुरू कर दें तथा दिनांक 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें।
कलेक्ट्रेट से अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र एवं उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात दीपांशी राठौर ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को पक्षकारों को तमिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि आगामी 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द ओझा, जिला बाट माप अधिकारी वीपी वर्मा, एआरओ पूर्ति विभाग सुनीता, आबकारी निरीक्षक, सहायक अभियन्ता विद्युत, उप बनाधिकारी रणधीर सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बन्धित जन उपस्थित रहे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…