राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सम्पन्न हुई बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षा के लिए विभिन्न सेवाओं एवं साम्रगी हेतु प्रस्तावित दर सूची के अन्तिम रूप प्रदान किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित दर की सूची उपलब्ध कराते हुए अपेक्षा की गयी कि प्रस्तावित दर की सूची के सम्बन्ध में अपनी आपत्ति एवं सुझावों से जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये ताकि प्रस्तावित दर सूची को अन्तिम रूप प्रदान किया जा सके। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव प्राप्त हुए कि सभी सामग्रियों हेतु निर्धारित दर पूर्णांक में किया जाय।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण, अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, सचिव मण्डी धनन्जय सिंह, एआरटीओ (प्रशासन) राजीव कुमार, (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता लोकनिर्माण अंकित वर्मा, अंकुर मौर्य व अन्य अधिकारी, भाजपा से सुनील श्रीवास्तव, सपा से जफर उल्लाह खां बंटी, बसपा से सत्य नारायण रावत, अपना दल से गिरीश पटेल, कांग्रेस से गोपीनाथ सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

6 minutes ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

14 minutes ago

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

42 minutes ago

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…

57 minutes ago

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

2 hours ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

3 hours ago