फारेस्टर का बेटा ही निकला वन माफिया ,घर से हुआ लकड़ी बरामद

विभागीय अधिकारी लग गये है मैनेज और फर्जी कागज जुटाने में

लक्ष्मीपुर वन रेंज मे कार्यरत हैं फारेस्टर , विभाग नही किया तलब |

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) सोहगी बरवां वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंजर अनुराग आनंद की छापेमारी में फारेस्टर के घर से जंगल की लकड़ी बरामद होने से सनसनी मच गई है। केस दर्ज होने के बाद फारेस्टर का पुत्र फरार हो गया है। इस मामले में फारेस्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पकड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग आनंद को सूचना मिली थी कि पकड़ी में किराये के घर में रहने वाले वन विभाग के एक फारेस्टर के मकान में अवैध ढंग से जंगल की लकड़ी का चिरान रखा हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद रेंजर ने वन कर्मियों के साथ सोमवार को छापेमारी की। घर की तलाशी में अंदर से लकड़ी का पचास चिरान बरामद हुआ। इस मामले में यह बताया जा रहा है कि फारेस्टर का बेटा लकड़ी को अवैध ढंग से चिरान कराकर घर के अंदर रखा था। घर के सामने ही एक आरा मशीन है। लकड़ी बरामदगी के बाद पकड़ी रेंज में फारेस्टर के पुत्र के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में वन विभाग पर फारेस्टर को बचाने का आरोप लग रहा है। लोगों का कहना है कि घर का मुखिया फारेस्टर है। उसके ही घर से चिरान बरामद हो रहा है और फारेस्टर को बेगुनाह बताया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि फारेस्टर का बेटा धौंस जमाकर लकड़ी का अवैध चिरान कराया था। घर में उसे छिपाया था। फारेस्टर को इसकी जानकारी नहीं थी।
विभागीय अधिकारी लग गये है मैनेज और फर्जी कागज जुटाने में पकड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग आनंद के द्वारा फारेस्टर का बेटा वन का लकड़ी मे तस्करी व वन की लकड़ी छिपाकर रखने के आधार पर कार्यवाही के बाद विभागीय अधिकारियों मे खलबली मच गयी है सूत्रों के अनुसार अब फारेस्टर के बेटे को बचाने के लिए फर्जी कागज जुटाने में लग गये है। यहां तक कि विभागीय अधिकारी के होने पर भी फारेस्टर को तलब नही किया गया न तो कार्यवाही किया गया है।इस मामले में पकड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग आनंद ने कहा कि वन अधिनियम 26 वन एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है पता चला है कि अभियुक्त कानपुर मे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

2 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

6 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

7 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

7 hours ago