बैंक प्रमुखों के साथ हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2024 को सुनिश्चित हुआ है। जिसकी सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में सोमवार को ए०डी०आर० भवन में नोडल अधिकारी लोक अदालत डी०पी० सिंह एवं प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने सभी बैंक प्रमुखों की बैठक लिया।
अपर जिला जज ने कहा कि 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बड़ौदा यू०पी० बैंक के अलावा अन्य बैंक के प्रमुखगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

5 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

7 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

8 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

8 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

8 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

18 hours ago