दसवीं के विद्यार्थियों की समारोह पूर्वक विदाई

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 9 वीं के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी और आगामी परीक्षा और भविष्य में आने वाली सभी परीक्षाओं के लिए उन्हे अपनी क्षमतानुसार तैयार रहने की बात कही। साथ ही बताया कि अनुशासन एक विद्यार्थी के जीवन में कितना महत्वपूर्ण होता है और सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासित रहना एक आवश्यक तत्व है।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रामनरेश सिंह कुशवाहा, द्विजेंद्र पाण्डेय ने सम्मिलित होकर मान बढ़ाया वहीं बच्चों को जीवन में एक अच्छा मनुष्य बनने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह में बच्चों ने भी अपने वक्तव्यों और गीतों के माध्यम से एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला और विद्यालय परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
इस अवसर पर विद्यालय के दिलीप पाण्डेय, संतोष राय, उपेंद्र पाण्डेय, मृतुन्जय तिवारी, नेहा मिश्रा, गुड़िया कुशवाहा, वंदना, मनीषा कुशवाहा, प्रियंका कुशवाहा आदि ने भी बच्चों के साथ बिताए कुछ वर्षो की स्मृतियों को साझा किया और उन्हें शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago