संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2024 को होना है। जिसके सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने सभीं बैंक प्रमुखों का बैठक लिया।
बैठक में अपर जिला जज श्री सिंह ने कहा कि 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक कार्यालय के उपप्रबन्धक रोहित कुमार गौड़ ने बताया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अलावा अन्य बैंक के प्रमुखगण उपस्थित रहे।
ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…