विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक सम्पन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
विकास पुरुष कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनाने हेतु तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न। इस दौर सबसे पहले कांग्रेस जनों ने मिल रोड बकवल के कैंप कार्यालय पर, भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि देने के पश्चात, जनपद के सृजन करता एवं विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की 24 वी पुण्यतिथि 6 अगस्त 20 23 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाने हेतु तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न हुई,बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुधा राय ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय के निर्माण और विकास के कार्यों को पूर्वांचल उत्तर प्रदेश की जनता कभी विस्मृत नहीं कर सकती, दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय जनपद के शिल्पी थे, ऐसे युग पुरुष के पद चिन्हों पर चलकर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।बैठक में विकास पुरुष की पुण्यतिथि मनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई,सबसे पहले कल्पनाथ नगर, बकवल, मे डॉ सुधा राय के आवास उन्हें 9 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी तत्पश्चात उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में सुबह 10: बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी, पतीला गांव में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण 10:15 बजे, रामरति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 10:30 बजे, कोपागंज स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण 11 बजे, जिला अस्पताल में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण 11:30 बजे श्रद्धांजलि देने के पश्चात, नगरपालिका के कम्युनिटी हॉल में 12: बजे विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। रविवार के बैठक में संयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य,वरिष्ठ नेता स्वामीनाथ राय , ,प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता रामचंद्र राय, प्रह्लाद राय , रामनिवास राय, रामप्यारे यादव ,रत्नेश राय , ओम नारायण शर्मा,प्रदीप सिंह, राज मंगल यादव, अफताब, अनिल जयसवाल,रामाधार निराला, संजय सिंह, नजीर अहमद,अफसर खान, हंस नाथ तिवारी, रवि प्रकाश,राजू सिंह, सुभाष राम शशिकांत राय, विनय कुमार गौतम,,अरुण सिंह ,हरिकेश सिंह, फैज अंसारी, सुखचैन राव,रामचंद्र त्रिपाठी,त्रिभुवन भारती, अरुण सिंह, प्याज इम्तियाज गुड्डू, खूब लाल चौरसिया, शिव कनौजिया, प्रदुमन यादव, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे,
अंत में,रतनपुरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र यादव की माताजी के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेले से लौट रहे लोगों पर कहर बनकर टूटी स्कॉर्पियो! पटना में कई घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

पटना में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे लोगों पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! 200…

6 minutes ago

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग! सीने पर बैंडेज वाली तस्वीर वायरल, दिशा पाटनी से मुलाकात की चर्चा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…

37 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

49 minutes ago

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

2 hours ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

2 hours ago