भक्ति ज्ञान वैराग्य की त्रिवेणी संगम है श्रीमद् भागवत महापुराण। डॉ श्याम सुंदर पाराशर

बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत मेंदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के पहले दिन मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का संक्षिप्त ज्ञान कराया गया। कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी। कथा का शुभारंभ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष व मुख्य यजमान सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन कर ख्याति प्राप्त कथा वाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर को स्मृति चिन्ह भेंट कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर किया। तत्पश्चात डॉ श्याम सुंदर पाराशर द्वारा श्रीमद्भागवत भगवान के वंदना से शुरू हुआ। भक्ति ज्ञान वैराग्य की त्रिवेणी संगम श्रीमद् भागवत महापुराण है। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का संक्षिप्त वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण एक अपूर्व धार्मिक ग्रंथ है ।इस महान् ग्रन्थ में भगवान के अवतारों में यज्ञ,बुद्ध और कल्कि अन्य सभी कथाओं का संक्षिप्त वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान की सुमधुर मंगलमयी कथाएं तो भक्त-हृदय को अत्यधिक प्रिय हैं। यद्यपि श्रीमद्भागवत की सभी कथाएं भक्तियोग का उत्तम उपदेश देनेवाली एवं श्रद्धा बढ़ाने वाली हैं। इसमें साधन-ज्ञान, सिद्धज्ञान, साधन-भक्ति, सिद्धा-भक्ति, मर्यादा-मार्ग, अनुग्रह-मार्ग, द्वैत, अद्वैत समन्वय के साथ प्रेरणादायी विविध उपाख्यानों का अद्भुत संग्रह है। इस दौरान महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज,पूर्व प्रधानाचार्य मधुसूदन मणि त्रिपाठी,थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव,उपेंद्र लाल श्रीवास्तव,आलोक राय,टुनटुन बाबा, विजय दास,मंदिर के पुजारी पं आचार्य राजू मिश्र,उमेश यादव,परमेश मिश्रा,राजन लाल श्रीवास्तव,विवेक राय, पत्रकार राजू प्रसाद श्रीवास्तव,सुजीत यादव,मुकेश यादव, भीम यादव,रमेश शाह,हरिकेश लाल श्रीवास्तव,राजू राय, जय प्रकाश राय आदि लोगों ने कथा का रसपान किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

40 minutes ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

49 minutes ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

57 minutes ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

1 hour ago