लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर की गई बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन तथा न्यायाधीश, मऊ, रामेश्वर के मार्गदर्शन में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु प्रभारी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मऊ अभिनव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारीगण एवं विद्वान अधिवक्तागण मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण व बीमा कंपनी के अधिवक्तागण के बीच दि 12 नवम्बर को, आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बंध में सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में प्रभारी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण अभिनव कुमार मि़श्रा द्वारा 12 नवम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में, वाहन
दुर्घटना से सम्बंधित अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी । बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिवक्तागण, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण से सम्बंधित लम्बित मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण कराने के सम्बंध में बीमा कम्पनियों से अपील की गयी, जिससे अधिक से अधिक पीड़ित एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को न्याय मिल सके। ।प्रभारी पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना द्वारा यह भी बताया गया कि पीड़ित व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों का मामला अधिक दिनों तक लम्बित रहने से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलने में जहाॅ एक ओर विलम्ब होता है, वहीं दूसरी तरफ उसे अनावश्यक भाग दौड़ व आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे प्रकरणों का मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले का निस्तारण कराने पर बीमा कम्पनियों को अधिक से अधिक रुचि लेने हेतु निर्देश दिया गया। वही यह भी निर्देशित किया गया कि, विधुत विभाग से सम्बंधित मामलों को
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में लगवाकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय।
बैठक में अभिनव कुमार मिश्रा, अपर जनपद न्यायाधीश,प्रभारी पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,मऊ, अभिनव तिवारी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, संजय कुमार राय,अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-तृतीय घोसी, सत्यम पटेल, विद्युत प्रथम, मऊ, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार सिंह, वीरेन्द्र प्रताप यादव, प्रेम कुमार बसवाल एवं रमेश यादव, एडवोकेट गण, समस्त बीमा कम्पनी उपस्थित रहे।

                           सचिव,
                  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
                          मऊ।
rkpshomnath

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

3 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago