हीट वेव की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न

लू-प्रकोप से बचाव एवं राहत कार्य हेतु समस्त अधिकारी रहे अलर्ट मोड में

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। डीएम प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में हीट वेव की तैयारी के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि समस्त विभागों द्वारा जनपद में लू प्रकोप से बचाओ एवं राहत कार्य हेतु शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्य करे। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम की स्थिति के अनुसार अरेंज अलर्ट का मतलब है कि तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना। जबकि रेड अलर्ट का मतलब है कि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। जिससे हीट वेव की स्थिति गंभीर हो सकती है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड हीट वेव के मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए। मरीज के लिए कूल रूम की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस एवं लू प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत को ओवरलोड ट्रांसफार्मर की स्थिति की जांच करने एवं ढीले तारों तथा बिजली के जर्जर पोल को ठीक करने के उपरांत उसका प्रमाण पत्र जे.ई. से लेने के निर्देश दिए। किसानों की खेतों एवं आसपास लगे ट्रांसफार्मर के 9 से 10 मीटर स्क्वायर में फसल की कटाई करवाने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिए। परिवहन विभाग को बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित परिवहन के लिए स्वास्थ्य टीमों की तैयारी एवं पीने के पानी तथा यात्रियों के लिए लू से बचाव की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौशालाओं में टीन के लगे शेड के ऊपर सफेद चुने की पुताई करने को कहा जिससे टेंपरेचर में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी हो सके। गौआश्रय स्थल में ही पानी की उचित व्यवस्था एवं हरे चारे आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सहायक श्रमायुक्त को ऑरेंज एवं रेड अलर्ट में श्रमिकों के कार्य करने के समय में बदलाव करने के निर्देश दिए एवं कार्य करने वाली जगह पर ओ.आर.एस. एवं अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील स्तर एवं विकासखंड स्तर पर टीम बनाकर सक्रिय अवस्था में रखने के निर्देश दिए जिससे जनपद में कहीं भी अग्निकांड होने पर तत्काल उससे निपटा जा सके। अग्निशमन अधिकारी को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हमेशा सक्रिय अवस्था में रखने के निर्देश दिए। समस्त खंड विकास अधिकारी को गांव में ट्रैक्टर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। जिससे आग लगने पर आगे की फसल की जुताई कर आग को रोका जा सके।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago