Meerut News: जिस आंगन में कन्यादान होना था, वहां बिखर गए टूटे सपने

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। कपसाड़ गांव में हुए जघन्य हत्याकांड ने न सिर्फ एक महिला की जान ले ली, बल्कि एक पिता के अरमानों और एक मां की ममता को भी हमेशा के लिए छीन लिया। शुक्रवार को मृतका सुनीता का शव घर के आंगन में रखा था। वही आंगन, जहां कुछ ही दिनों बाद बेटी के कन्यादान की तैयारियां होनी थीं, अब मातम और चीख-पुकार से गूंज रहा था। यह दृश्य पत्थरदिल इंसान को भी रुला देने वाला था।

परिवार की आंखों में जहां हत्यारों के लिए गुस्सा और आक्रोश साफ दिख रहा था, वहीं अपनी लाड़ली बेटी रूबी के लिए बेबसी और गहरा दुख भी छलक रहा था। जिस बेटी की शादी की खुशियां घर में आने वाली थीं, वह अब मां के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पा रही।

बेटी की शादी के सपने संजोए थी मां सुनीता

सतेंद्र और सुनीता की दुनिया अपने तीन बेटों—नरसी, मनदीप और शिवम—और इकलौती बेटी रूबी के इर्द-गिर्द घूमती थी। तीन बेटों के बाद रूबी का जन्म परिवार के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया था। तभी से मां सुनीता ने बेटी के कन्यादान के सपने देखना शुरू कर दिया था।

वह समय अब नजदीक आ चुका था। रूबी का रिश्ता तय हो चुका था और अप्रैल में उसकी शादी होनी थी। सुनीता बेटी की विदाई की तैयारियों में जुटी हुई थी। कपड़े, गहने और घर के इंतजाम—सब कुछ मां अपनी लाड़ली के लिए बड़े अरमानों के साथ कर रही थी। लेकिन किसे पता था कि जिस बेटी को वह डोली में बिठाना चाहती है, उसे दबंग जबरन उठाकर ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें – जल ही जीवन है: बूंद-बूंद में बसी हमारी सांसें

जान देकर भी बेटी को नहीं बचा पाई मां

गुरुवार का वह काला दिन परिवार के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। जब हमलावरों ने रूबी पर हाथ डाला, तो मां सुनीता बेटी के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई। अपनी जान की परवाह किए बिना उसने आखिरी सांस तक बेटी को बचाने की कोशिश की।
गंभीर रूप से घायल सुनीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। सुनीता की मौत के साथ ही बेटी की शादी से जुड़े सारे सपने और तैयारियां हमेशा के लिए दफन हो गईं।

भाइयों का दर्द: मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाएगी बहन

शुक्रवार को जब सुनीता का शव घर लाया गया, तो आंगन में मौजूद हर आंख नम थी। तीनों भाई नरसी, मनदीप और शिवम फफक-फफक कर रो पड़े। उनकी सिसकियां हर किसी का कलेजा चीर रही थीं।

भाइयों का कहना था कि रूबी मां की सबसे लाड़ली थी। मां उसकी पसंद का हर सामान लाती थी, उसकी हर खुशी का ख्याल रखती थी। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि वह अपनी मां के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पा रही। जिस बहन को वे हंसते-खेलते डोली में विदा करने वाले थे, आज वह घर से दूर है और मां इस दुनिया में नहीं रही।

ये भी पढ़ें – लापरवाही, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता: महराजगंज के विकास में तीन बड़ी बाधाएँ

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

1 hour ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

1 hour ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

2 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

2 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago