जगतगुरु शंकराचार्य और हिन्दू महासभा के मध्य गौरक्षा, राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा पर सार्थक चर्चा संपन्न – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज से महत्वपूर्ण भेंटवार्ता हुई। भेंटवार्ता में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं जगतगुरु शंकराचार्य के शिष्य आचार्य विजय प्रकाश मानव भी शामिल हुए।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज चतुर्मास महोत्सव के सिलसिले में दिल्ली प्रवास पर हैं। प्राप्त आमंत्रण पर हिन्दू महासभा के के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी उनसे मिलने पीतमपुरा पहुंचे। दोनो के मध्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौरक्षा, धर्मरक्षा और राष्ट्र रक्षा सहित राष्ट्र के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने चर्चा के दौरान कहा कि भारत की तमाम समस्याओं की जड़ गौहत्या है। जिस दिन गौहत्या पर केंद्रीय कानून अस्तित्व में आयेगा, उसी दिन भारत अपनी ज्वलंत समस्याओं से मुक्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि गौरक्षा से ही राष्ट्र रक्षा और धर्मरक्षा भी संभव है।
भारत की गौमांस निर्यात की प्रमुख बड़ी कंपनियों कंपनियों में हिंदुओं का स्वामित्व होने के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल तथ्यों की प्रामाणिकता की जांच जरूरी है। हमें अपने स्तर पर जांच करिए तथ्यों की प्रामाणिकता का पता लगाना होगा। यदि कोई हिन्दू गौमांस निर्यात कंपनी का स्वामी पाया जाता है तो उसे लीगल नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे हिन्दू धर्म से पृथक किया जाएगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज से चर्चा के दौरान गौरक्षा अभियान में हिन्दू महासभा के योगदान का विवरण देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा गोहत्यारो को फांसी की सजा का कानून बनाने की पक्षधर है। केंद्र सरकार द्वारा इस मांग की अनदेखी करना सरकार के पतन का कारण सिद्ध हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौरक्षको को गुंडा कहने की भूल की, जिसका परिणाम इस बार भाजपा एकल बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रह गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौरक्षा पर केंद्रीय कानून बनाते हैं तो 2029 में भाजपा निश्चित रूप से 400 पार का आंकड़ा छूने में सफल हो सकती है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज को भरोसा दिलाया कि हिन्दू महासभा का हर कार्यकर्ता गोहत्यारों का वध करने और गौरक्षा में अपना बलिदान देने के लिए सदैव तैयार है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

55 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

1 hour ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

2 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

2 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

2 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago