गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत महानगर के नेहरू पार्क लालडिग्गी में महिलाओं के लिए 5 सीटेड पिंक शौचालय का उद्घाटन किया। महापौर ने इसे माताओं-बहनों के लिए समर्पित किया और आशा की कि इसी तरह के पिंक शौचालय अन्य चौराहों में भी बनाए जाएं ताकि, महिलाएं को सहूलियत मिल सकें तथा क्षेत्र का पूर्ण रूप से विकास हो सके।
महापौर ने यह भी कहा कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने हेतु निरंतर प्रयास करता रहता हूॅ और महानगरवासी भी महानगर को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ्य बनाने में योगदान दें।
इस अवसर पर पार्षद बिजेन्द्र अग्रहरी, सहायक अभियंता/जोनल अधिकारी नर्वदेश्वर पाण्डेय, अवर अभियंता रंजीत, सूजर शर्मा, और क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही। शौचालय में प्रवेश पार्क के दोनों ओर से होगा, जो वहां की महिलाओं के लिए सुविधाजनक होगा।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…