बुद्ध बाज़ार स्थल का महापौर अर्चना वर्मा ने किया निरीक्षण

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कई वर्षों से बहादुरगंज में लगती चली आ रही बुद्ध बाजार को नगर निगम प्रशासन ने बहादुरगंज मुख्य बाजार से हटवाकर बहादुरपुरा चमकनी पुराने प्लेटफार्म पर सब्जी बाजार में कर दिया है। मंगलवार को अपरान्ह् 01.00 बजे महापौर अर्चना वर्मा ने बुद्ध बाज़ार के नवीन स्थल रेलवे लाइन के पास स्थित मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को महापौर अर्चना वर्मा ने निर्देशित किया कि वे मैदान में मिट्टी डालकर व पानी का छिड़काव कर मैदान को समतल कर दें जिससे बाज़ार लगाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उपस्थित नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि वे मैदान पर दो सार्वजनिक शौचालयां का निर्माण करायें। निरीक्षण के दौरान महापौर अर्चना वर्मा द्वारा उपस्थित बाज़ारवासियों को आश्वस्त किया गया कि सर्वप्रथम नगर क्षेत्र के जो पुराने स्थल पर दुकान/फड़/रेहड़ी लगाते आ रहे थे उनको वरीयता के आधार पर स्थल आवंटित किया जाएगा, उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थल का आवंटन किया जाएगा। महापौर अर्चना वर्मा द्वारा सभी से अपील भी की गयी कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर भरोसा करने से पूर्व नगर निगम या जिला प्रशासन से सम्पर्क कर सकते हैं जिससे भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो और सामंजस्य से कार्य सम्पन्न किया जा सके। स्थलीय निरीक्षण के समय नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सहायक नगर आयुक्त अनवर हुसैन, मुख्य सफ़ाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, प्रवर्तन दल प्रभारी अज़ीम, वरिष्ठ कार्यालय सहायक अनिल द्विवेदी, निजी सचिव शिवा सक्सेना व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Karan Pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

2 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

2 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

2 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

4 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

5 hours ago