डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की गई। पोषण समिति की बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प, नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, सैम मैम बच्चों के पोषण की स्थिति, टी एचआर सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने उच्च पोषण युक्त चिक्की वितरण के प्रगति की जानकारी ली। प्रभारी डीपीओ द्वारा बताया गया कि सभी ब्लाकों में चिक्की वितरण कराया जा रहा है। सभी ब्लॉकों में पोषण युक्त चिक्की के स्वास्थ्य और उपस्थित पर प्रभाव के आंकलन हेतु फरवरी में पुनः सर्वे करवाने का निर्देश दिया। प्रति माह बच्चों के पोषण की रिपोर्ट तैयार करने का और उसके अनुरूप आवश्यक कार्यवाही का भी निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माणकार्य के प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। साथ ही सीडीपीओ नवनिर्मित और मरम्मत किए गए आंगनबाड़ी केंद्रों की पूर्व और पश्चात की फोटो के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं। डीसी मनरेगा ने बताया कि 52 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 04 केंद्रों का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने ने कहा कि वीएच एसएनडी का नियमित तौर पर आयोजन करें। उन्होंने टीएच आर वितरण की जानकारी लेते हुए स्टाक का सत्यापन बीडीओ स्तर से करवाने का निर्देश दिया। सैम/मैम बच्चों के पोषण ट्रैकर पर डाटा के त्रुटिपूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए, सही और व्यवस्थित डाटा को 15 दिनों भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम राम दरश चौधरी, प्रभारी डीपीओ अनुराग त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

25 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

35 minutes ago

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

2 hours ago