लगातार हो रही बारिश के बीच महापौर व नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

कमियां पाए जाने पर सुधार करने का दिया निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की सक्रियता की वजह से जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न नहीं हो पा रही है लगातार बारिश में भी अधिकारियों के साथ भ्रमण कर रहे है।
शहर में विगत कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत बुधवार की प्रात काल से महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला अस्पताल रोड का निरीक्षण किया गया, जहां पर रोड के किनारे पानी भरा मिला। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह एवं अवर अभियंता विवेकानंद सिंह को संक्रामक रोग चिकित्सालय के बगल में नाली को खुलवाकर जलनिकासी कराने हेतु निर्दशित किया गया।
इसके पश्चात सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया का निरीक्षण किया गया। जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान में बसियाडीह नाला का निर्माण हो जाने के कारण रसूलपुर सूरजकुंड आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नहीं हो रही है, एवं पानी नाले से निकल जा रहा है।
इसके पश्चात बक्शीपुर के आगे अजीत पुलिया का निरीक्षण किया गया। अजीत पुलिया पर दोनों तरफ लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटवाया जा रहा है, लोगों द्वारा अवैध निर्माण करा लेने से पुलिया की सफाई नहीं हो पा रही थी अतिक्रमण को पूरी तरह साफ कराने के पश्चात नगर निगम द्वारा नाले के दोनों तरफ सड़क बनाई जाएगी, जिससे भविष्य में भी नाले की सफाई होती रहे, इसके साथ ही पूरे नाले पर स्लैब भी रखवाये जाएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

8 minutes ago

राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी: अमित शाह मानहानि केस में अगली सुनवाई 9 मार्च को

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…

15 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

17 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

17 minutes ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

25 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

1 hour ago