उत्तर प्रदेश स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मऊ के खिलाड़ियों का दबदबा

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी दिखाया दमखम

मऊ(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश स्टेट क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ के लालजी टंडन मल्टीपरपज हाल में पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें मऊ के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना दमखम दिखाया।

उत्तर प्रदेश स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पहली बार सिटी जिम इमिलिया मऊ के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद सहित प्रदेश का नाम रोशन किया गया। मास्टर्स पुरुष 74 किग्रा भार वर्ग में अनिल कुमार सिंह यादव, प्रधान सहायक, सहकारिता विभाग द्वारा स्क्वाट्स 115किग्रा, बेंच प्रेस 80kg एवं डेडलिफ्ट 130kg कुल 325किग्रा भार उठा कर द्वितीय स्थान पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया। हर्ष कुमार प्रजापति ने अपने वर्ग जूनियर पुरुष 66किग्रा भार वर्ग में स्क्वाट्स 162.5किग्रा, बेंच प्रेस 95किग्रा एवं डेडलिफ्ट 165किग्रा कुल 422.5किग्रा भार उठाकर तृतीय स्थान पर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया तथा श्रीमती संगीता द्वारा अपने भार वर्ग महिला में स्क्वाट्स 75किग्रा, बेंच प्रेस 42.5किग्रा एवं डेडलिफ्ट 100किग्रा कुल 217.5 किग्रा भार उठाकर तृतीय स्थान पर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। उक्त तीनों खिलाड़ियों को सिटी जिम के कोच अमित कुमार प्रजापति ने सभी विजेता खिलाड़ियों को भविष्य में और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

2 minutes ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

52 minutes ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

1 hour ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

1 hour ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

1 hour ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

1 hour ago