वर दो माँ, वर दो माँ, वर दो माँ,
वीणा पाणिनि वर दो माँ॥
तन मन का तम दूर करो माँ,
भव बंधन मोह सूत्र मिटाओ माँ,
तन मन का मैल मिटा दो माँ,
जीवन का कलुष हटा दो माँ।
वर दो माँ, वर दो माँ, वर दो माँ,
वीणा पाणिनि वर दो माँ॥
मन मस्तिष्क निर्मल कर दो माँ,
साहस शील हृदय में भर दो,
जीवन त्याग तपोमय कर दो,
संयम, सत्य, स्नेह का वर दो।
वर दो माँ, वर दो माँ, वर दो माँ,
वीणा पाणिनि वर दो माँ॥
मानस का अज्ञान तिमिर,
जग में फैला व्यापक अंधकार,
ज्ञान कपाट कमल खिल कर,
मन-मंदिर-घर प्रकाश से भर दो।
वर दो माँ, वर दो माँ, वर दो माँ,
वीणा पाणिनि वर दो माँ॥
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…