Categories: कुशीनगर

संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण हेतु सामग्री उपलब्ध

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है । यह सामग्री माह जनवरी 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार उपरोक्त सामग्री का वितरण 12अप्रैल 2023 व 13 अप्रैल 2023 को जनपद के कसया, हाटा, रामकोला, पडरौना, तमकुही, व शहर के परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केंद्रों से किया जाएगा। 13 अप्रैल 2023 को अपरिहार्य स्थिति या किसी केंद्र के अतिरिक्त प्रभार दूसरे आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पास होने की स्थिति में ही किया जाएगा, अन्यथा समस्त केंद्र का वितरण 12 अप्रैल 2023 को ही किया जाएगा।
उक्त दिवस को समस्त सी०डी०पी०ओं० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेंगे और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेगे।
उन्होंने बताया कि 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों को गेहू-दलिया प्रति माह 01 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 01 कि0ग्रा0, चना दाल प्रति माह 01 कि0ग्रा0 तथा खाद्य तेल प्रति माह .455 लीटर ।
इसी प्रकार 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए दलिया-500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 500 ग्राम, चना दाल 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं हेतु दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 1 कि0ग्रा0, चना दाल 1 कि0 ग्रा0, खाद्य तेल .455 लीटर। इसी प्रकार अति कुपोषित वच्चों के लिये दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टिफाइड राइस 1.5 कि0ग्रा0, चना दाल 2 कि0ग्रा0, तथा खाद्य तेल .455 लीटर वितरण किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

8 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

10 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

13 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

14 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

14 hours ago