दर्दनाक हादसा मे आदिवासी बस्ती की तीन झोपड़ियां जलकर हुईं खाक
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना ने सबको झकझोर दिया। आग की चपेट में आने से जहां तीन झोपड़ियां खाक हो गयीं, वहीं झोपड़ी में रह रहे एक पांच वर्षीय मासूम की आग की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव में आदिवासी रहते हैं। ये बनवासी ईंट की दीवार पर झोपड़ी बनाकर जीविकोपार्जन करते हैं। मंगलवार को दिन में करीब 1 बजे झोपड़ी के पीछे कूस के ढेर में लगी आग आदिवासियों की झोपड़ी तक पहुंच गयी। तेज हवा के चलते एक-एक करके तीन झोपड़ी खाक हो गयी। घटना के समय बनवासी कुछ दूर पर स्थित थे। जब तक आग बुझाने का प्रयास करते आग ने झोपड़ियों को पूरी तरह आगोश में ले लिया। झोपड़ी में मौजूद बच्चे अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान पांच वर्षीय मासूम अभिषेक झोपड़ी में फंसा ही रह गया, जिससे झुलसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के स्नातक एवं…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…