उत्तर प्रदेश में सीएफ़ओ के व्यापक तबादले, कई जिलों में नए अधिकारी नियुक्त

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को अग्निशमन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों की अधिसूचना जारी की है। इस तबादले में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात मुख्य अग्निशमन अधिकारियों (CFO) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं और कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शासन के इस निर्णय को फायर सेफ्टी और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

तबादलों की सूची –

राजीव पांडेय को मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है। साथ ही उन्हें बिजनौर का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।सुरेंद्र सिंह को मेरठ का सीएफ़ओ नियुक्त किया गया है।सुभाष कुमार को फतेहगढ़ का CFO बनाया गया है, साथ ही उन्हें मैनपुरी का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।अनूप सिंह को उन्नाव का CFO नियुक्त किया गया है और साथ ही उन्हें FSTC उन्नाव (Fire Service Training Centre) का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है अनिमेष सिंह को बाराबंकी का CFO बनाया गया है। प्रतीक श्रीवास्तव को कानपुर देहात का मुख्य अग्निशमन अधिकारी नियुक्त किया गया है।तबारक हुसैन को ललितपुर, और सत्येंद्र पांडे को फिरोजाबाद का CFO नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र पांडे को इटावा का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वहीं, चंद्रमोहन शर्मा को प्रयागराज का CFO नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही पर ज़ोर

इन तबादलों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर त्वरित रूप से कार्यभार ग्रहण करें और जिले में अग्निशमन सेवाओं की स्थिति को सुदृढ़ बनाएं। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में और भी फेरबदल हो सकते हैं, खासकर उन जिलों में जहां अग्निसुरक्षा के मानकों को लेकर शिकायतें रही हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago