डीएम ने लगाई ग्राम चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत मिठौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत परसा राजा में जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जहां जिलाधिकारी ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने वीबी–जी राम जी योजना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर वीबी–जी राम जी योजना लागू की जा रही है, जिसके तहत ग्रामीणों को न्यूनतम 125 दिन का रोजगार मिलेगा, जबकि मनरेगा में 100 दिन का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका सृजित करना है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना पर भी विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इसके तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलता है। उन्होंने कहा कि जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
ग्रीन चौपाल की चर्चा करते हुए वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और मानव–वन्य जीव संघर्ष के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जो ग्रामीण पौधरोपण करना चाहते हैं, उन्हें वन विभाग द्वारा निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना में उपभोक्ताओं को 1.08 लाख रुपये तक का अनुदान मिलता है, जिससे न केवल बिजली बिल में कमी आती है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता के लिए कार्यस्थल पर सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने ग्रामीणों से भी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
चौपाल में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने रुबीना का गोदभराई संस्कार कराया तथा नवजात खुशी और अक्षय का अन्नप्राशन भी किया। इस दौरान 219 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, 16 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 47 लोगों का सीएम युवा योजना में आवेदन कराया गया और पांच बच्चों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी ने भी संबोधित किया।जबकि संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सहित अनेक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

2 hours ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

2 hours ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

3 hours ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

8 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

8 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

10 hours ago