सहायक उपकरण हेतु दिव्यांगजनों का वृहद चिन्हीकरण कैंप 21 से 30 मई तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना अंतर्गत सहायक उपकरण हेतु जनपद के विकास खण्डो पर दिनांक 21 से 30 मई तक वृहद चिन्हीकरण कैंप का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे दिव्यांग जिन्हें पिछले 03 वर्ष में उपकरण नही प्राप्त हुआ है उन्हें दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण जैसे- ट्राइसाइकिल व्हीलचेयर, कान की मशीन वैशाखी, स्मार्ट फोन एमआरकिट, लेपेरेसीकिट एवं स्मार्टकिट योजना तथा यू0डी0आई0डी0 कार्ड आदि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण शिविर आयोजन कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण शिविर आयोजन दिनांक 21 मई 2025 को विकास खण्ड खलीलाबाद/नगर क्षेत्र खलीलाबाद और मगहर, विकास खण्ड हैंसर एवं नगर पंचायत हैंसर में दिनांक 22 मई 2025 को, विकास खण्ड सेमरियावा में दिनांक 23 मई 2025 को, विकास खण्ड बेलहरकला/नगर पंचायत बेलहर में दिनांक 24 मई 2025 को, विकास खण्ड बघौली में दिनांक 26 मई 2025 को, विकास खण्ड सांथा/नगर पंचायत धर्मसिंहवा में दिनांक 27 मई 2025 को, विकास खण्ड पौली में दिनांक 28 मई 2025 को, विकास खण्ड मेंहदावल/नगर क्षेत्र मेंहदावल में दिनांक 29 मई 2025 एवं विकास खण्ड नाथनगर/नगर क्षेत्र हरिहरपुर दिनांक 30 मई 2025 को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपना आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साहज फोटो लेकर संबंधित ब्लाक पर उपस्थित होकर अपना चिन्हीकरण करा लें जिससे सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

11 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

35 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

44 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

1 hour ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

1 hour ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago