ऑटो पलटने से फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत, तीन यात्री घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद शहर के विधियानी मोड़ के पास देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन द्वारा ऑटो में टक्कर मार देने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार तीन अन्य यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विनोद कुमार यादव (41 वर्ष), वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी खजुरी गांव निवासी थे। वे संत कबीर नगर के धनघटा क्षेत्र में स्थित एसीएफएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वे किसी कार्यवश गोरखपुर गए हुए थे। कार्य समाप्त कर रात लगभग 9-10 बजे के आसपास खलीलाबाद पहुंचेl जहाँ से वे एक ऑटो में बैठकर धनघटा जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही ऑटो विधियानी मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में विनोद कुमार ऑटो के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ऑटो में सवार एक महिला सहित अन्य दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल विनोद को तत्काल एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं, परिजनों ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago