परिषदीय विद्यालयों में नामांकन हेतु चलाया गया वृहद अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों सोमवार को बृहद नामांकन अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने देवरिया सदर के बरहज रोड स्थित बस्ती में अभिभावकों से बात की और बच्चों को विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर/नगर क्षेत्र देवरिया विजयपाल नारायण त्रिपाठी एवं जिला समन्वयक आलोक पाण्डेय ने ग्रामसभा सकरापार में 20 बच्चों को नामांकन के लिए निर्देशित किया गया।
विकास खण्ड रामपुर कारखाना में खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय एवं ए0आर0पी0 सुरेन्द्र पुरी एवं राघवेन्द्र शर्मा द्वारा अभियान चलाया गया। यहां बच्चों के नवीन नामांकन हेतु प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय नौतन रामपुर कारखाना के नजदीक 06 बच्चे सड़क पर खेलते मिले जिनका नामांकन प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया।
विकासखंड सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय भीमपुरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव, ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उदय प्रताप के द्वारा नामांकन 15 नवीन बच्चे नामांकन हेतु चिन्हित किए गए नामांकन और बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। यहाॅ एआरपी उग्रसेन सिंह एवं विपिन दुबे के द्वारा घर-घर जाकर विद्यालयों में नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
विकासखंड बनकटा में खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह एवं ए0आर0पी0 केशव बिहारी मिश्रा के द्वारा नामांकन अभियान चलाया गया जिसमें 17 बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराया गया।
जनपद में चलाये गये नामांकन महाभियान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उनके विकास खण्ड के 5 ग्राम पंचायतों के 20 घरों का सर्वे करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसीप्रकार समस्त ए0आर0पी0 एवं एस0आर0जी0 को 2 ग्राम पंचायतों के 10-10 घरों, का सर्वे करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
जनपद के नामांकन अभियान को सभी विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें नामांकन हेतु घर-घर जाकर हाउसहोल्ड सर्वे किया गया । इस कार्य में समस्त विद्यालयों से अध्यापकों के द्वारा उनके विद्यालयों के सेवित मजरों में जाकर अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
विकासखंड भाटपार रानी में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रभात चंद्र राय के द्वारा नामांकन अभियान चलाया गया इस कार्य में ए0आर0पी0 अजय सिंह और अन्य ए0आर0पी0 उपस्थित थे। विकासखंड के समस्त अध्यापक घर-घर जाकर विद्यालयों में नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया। माह अप्रैल 2023 में परिषदीय विद्यालयों हेेतु वृहद नांमाकन अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान इस माह में अग्रिम कार्यदिवसों में भी संचालित किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

53 seconds ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

30 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

32 minutes ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

36 minutes ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

2 hours ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

2 hours ago