अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों का होगा नामांकन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि श्रमिकों के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवा जनपद गोरखपुर में खुला है, जिसमें बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे एवं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड से हो गयी हो का वित्तीय वर्ष 2023-24 में कक्षा 6 में नामांकन किया जाना है। विद्यालय में बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक एवं उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है तथा पाठ्यक्रम सी०बी०एस०ई० बोर्ड से नवोदय की भांति किया जायेगा। बच्चों को कक्षा 06 से कक्षा 12 तक की निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, खेल कूद उपलब्ध है।
बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिनका पंजीयन कम से कम 03 वर्ष पुराना है अर्थात दिनांक 31 मार्च 2020 तक हुआ है, उनके बच्चे पात्र होंगे ऐसे श्रमिक जिनके बच्चे 2022 में कक्षा 5 उत्तीर्ण किये है तथा जिनकी आयु 10 वर्ष से 13 वर्ष के बीच हो कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, विकास भवन परिसर देवरिया में आवेदन कर सकते हैं। नामांकन से पूर्व लिखित परीक्षा होगा, परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्र/छात्राओं का अटल आवासीय विद्यालय में नामांकन किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

6 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

6 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago