सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च को

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने श्रम विभाग में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि श्रम विभाग, देवरिया सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 मार्च को करा रहा है।
ऐसे निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन 01 वर्ष पुराना हो अर्थात 14 मार्च 2022 तक हुआ है वह अपनी पुत्री के विवाह हेतु सहज जन सेवा केन्द्र, कामन सर्विस सेण्टर तथा बोर्ड की वेबसाइट www.upbocw.in से स्वतः आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे लाभार्थी श्रमिक जो सामूहिक पुत्री विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे है, उन्हें अपनी पुत्री के विवाह हेतु रु०-75000/- दो चरणों में दिया जाना है। विवाह तिथि के एक सप्ताह पूर्व ही वर एवं वधू की पोशाक खरीदने हेतु धनराशि स0-10000 /- मात्र श्रमिक के बैंक खाते में सीधे अंतरित जायेगा तथा विवाह सम्पन्न होते ही रु0-65000/- की धनराशि उनके बैंक खाते में अन्तरित किया जायेगा।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में श्रमिक अपनी पुत्री के विवाह कराने हेतु आवेदन कर योजना का हितलाभ प्राप्त करें। आवेदन करने हेतु श्रमिक पंजीयन कार्ड की छायाप्रति, श्रमिक का स्व प्रमाणित आधार कार्ड की छायाप्रति, कन्या का स्व प्रमाणित आधार कार्ड, कन्या व वर पक्ष का परिवार रजिस्टर की स्व प्रमाणित छायाप्रति, श्रमिक का विगत 01 वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करने का नियोजन प्रमाण पत्र अथवा स्व-घोषणा पत्र, कन्या व वर की आयु प्रमाण पत्र जिसमें कन्या की आयु विवाह की तिथि पर कम से कम 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु प्रमाण पत्र के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, हाई स्कूल की मार्कशीट व परिवार रजिस्टर की नकल मान्य है।

rkpshomnath

Recent Posts

शास्त्रार्थ से स्टार्टअप सोच तक: काशी में गूंजा संस्कृति, संवाद और युवा नेतृत्व का संदेश

लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…

31 minutes ago

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

4 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

4 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

4 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

4 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

4 hours ago