नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से रूपये लुटा

सिकरहना /पूर्वी चम्पारण(राष्ट्र की परम्परा)
चिरैया -ढाका मुख्य पथ में गंगापीपर चौक के पास अपाची बाइक पर सवार नकाबपोश तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर एक निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन ऑफिसर से, 79510 रूपये लूट लिया। लूट के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मीरपुर गांव की ओर भाग खड़े हुए हैं। घटना को लेकर पूर्वी चंपारण जिलांतर्गत हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवई गांव निवासी अशोक साह के पुत्र व स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी लि. के लोन ऑफिसर रोहित कुमार ने चिरैया थाना में एक एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वे कंपनी के चिरैया शाखा के शाखा प्रबंधक राजकुमार राम के साथ ढाका प्रखंड के विभिन्न गांवों से लोन की राशि वसूली कर चिरैया आ रहे थे। इसी क्रम में गंगापीपर चौक से थोड़ा आगे बढ़ने पर ब्लू रंग के अपाची बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया, तथा हथियार का भय दिखा कर मारपीट करते हुए रूपये और कागजात लूट लिया। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया। लूट की घटना को अंजाम दे अपराधी फरार हो चुके थे। इन दिनों चिरैया में लूट की घटनाएं बढ़ गई है, जिसके कारण आम लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। इधर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष वसीम फिरोज ने बताया कि केस दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

5 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

7 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

8 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

8 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago