मारुति ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, साइकिल सवार घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। यात्रियों की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने सड़क चौड़ीकरण में जुटी हुई है लेकिन रोड पर चलने वाले कुछ लोग अभी भी रोड पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते फर्राटे भर रहे हैं। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा मीर निवासी जिलेदार पुत्र हबीब साइकिल लेकर अपने घर से सिंदुरिया बाजार करने के लिए जा रहे थे कि निचलौल की तरफ से आ रही है एक मारुति कार ने साइकिल को ठोकर मार दिया।जिससे साइकिल सवार गिरकर लहू-लुहान हो गया। जिसको मारुति सवार ने दरिया दिली दिखाते हुए घायल को अपने गाड़ी में बिठाकर दवा इलाज के लिए महराजगंज ले गया। ‌ प्राप्त समाचार के अनुसार जिलेदार पुत्र हबीब अपने घर परसा मीर से मार्केट करने सिंदुरिया जा रहे थे कि परसा मीर गेट से सौ मीटर आगे निचलौल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार गिरकर बुरी तरह जख्मी और लहू-लुहान हो गया जिसमें उसके पैर तथा सर में काफी गंभीर चोटें आई और उसके साइकिल की आगे का पहिया भी टूट गया। घायल व्यक्ति को मारुति कार चालक ने अपनी मारुति में बैठा कर महराजगंज किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहा है।थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

12 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

16 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

16 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

16 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

18 hours ago