संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ,परिवार जनों ने लगाया हत्या का आरोप

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली क्षेत्र इमिलिया बकसरिया मे विवाहिता की मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप परिवारजन ने लगाया है। मृतका के परिवारजन भी इसी गांव के निवासी हैं। घटना शनिवार को लगभग 2 बजे दिन की है। कोतवाली उतरौला के बकसरिया इमलिया निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र मासूक अली ने कोतवाली उतरौला में दिए गए, प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि भतीजी शहनाज 24 मेरे भाई मोहम्मद उमर की पुत्री की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व गांव के अशरफ पुत्र असलम के साथ हुआ था। भाई ने काफी दान दहेज भी दिया था। अशरफ व उसके पिता असलम पुत्र इमाम अली अकरम पुत्र असलम व ननद शहनाज पुत्री असलम मममन पत्नी असलम शादी में दिए गए दान से संतुष्ट नहीं थे। और शादी के बाद ही उपरोक्त लोग दहेज के लिए दो लाख रुपये नगद व यूनिकॉन मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। और शहनाज को काफी प्रताड़ित करके मारते पीटते थे, जिसकी सूचना शहनाज मुझे व भाई को देती रही, किंतु प्रार्थी के भाई गरीब होने के कारण शहनाज को समझा-बुझाकर उसके ससुराल भेजते रहते थे।
शनिवार को आरोपियों ने प्रार्थी की भतीजी शहनाज को घर में बंद करके बुरी तरह से मारा-पीटा और गला दबाकर हत्या करने की प्रयास की। जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत देखकर शहनाज को घर से बाहर निकाल कर उसे उतरौला के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर रेफर करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में भेज दिया। वहां से डॉक्टरों ने बलरामपुर जिला अस्पताल में भेज दिया। जहां पर शहनाज की हालत गंभीर होते देखकर वहां के डॉक्टरों ने बहराइच के लिए रेफर कर दिया। बहराइच पहुंचने के आधे घंटे बाद दवा इलाज के दौरान शहनाज की मृत्यु हो गई। जिसमें पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने बहराइच पोस्टमार्टम हाउस को भेज दिया। जहां पर उसका पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के माता पिता बैंगलोर में रहते थे। अपराध निरीक्षक आलोक कुमार सिंह का ने बताया कि पांच आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

45 seconds ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

9 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

20 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

30 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

56 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

1 hour ago